August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
79 people took membership of Aam Aadmi Party on the foundation day. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : स्थापना दिवस पर 79 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यत… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : स्थापना दिवस पर 79 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यत… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के पठानमारा पंचायत में आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस समारोह सरायकेला विधानसभा अध्यक्ष सावित्री मार्डी के नेतृत्व में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सावित्री मार्डी ने पहाड़पुर गांव में एक भव्य पदयात्रा निकाली। जिसमें पार्टी के कोल्हान प्रभारी मनीष कुमार डेनियल और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह भी शामिल हुए। इस शोभायात्रा के उपरांत विश्वनाथ दोंगो की अध्यक्षता में एक बड़ी जनसभा का आयोजन हुआ। जिसका संचालन देवव्रत मुर्मू ने किया। सभा को मनीष डेनियल, सावित्री मार्डी, अजीत सिंह, शाहनवाज़ आलम, रामचंद्र मार्डी, घनश्याम गोडसोरा, कुंदर मुर्मू, राकेश गोडसोरा, तनवीर सिंह व सिंगराय गोडसोरा ने संबोधित किया। इस उपलक्ष्य पर 79 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। जिसमें दो नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य भी थीं। सदस्यता लेने वालों में सोमनाथ मुंडरी, नाथो मुंडरी, शिवाजी मुंडरी, चांदमणि मुंडरी, सीमा देवगाम, साधूचरण मुंडरी, लक्ष्मी मुंडरी, बालमा देवगम, रानीमई मुंडरी, जोंगा कूई, अनिता मुंडरी, सिनी देवगम, पेमली लोहार, दुखी लोहार, जेमा पड़ेया, लक्ष्मी देवगम, लक्ष्मी रानी मुंडरी, सुनाई सोनाय, चंदू मुंडरी व अन्य प्रमुख रहे। सभी कार्यकर्ताओं को भोजन भी कराया गया। मनीष, अजीत व सावित्री ने नवागंतुकों को केजरीवाल सरकार के लोकहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil 26 वर्षीय युवक का ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और स्वास्थ्य के लिए भी साइकिल चलाना है फायदेमंद सुधीर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डॉक्टर मधुसूदन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin