August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : पैक्स-लैंपस के रूपांतरण पर एक दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

Saraikela : पैक्स-लैंपस के रूपांतरण पर एक दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…
Spread the love

पैक्स-लैंपस के रूपांतरण पर एक दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

सरायकेला sanjay : नाबार्ड द्वारा कोल्हान प्रमंडल के तीनों ज़िले पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में पैक्स-लैंपस के रूपान्तरण पर आदित्यपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नाबार्ड झारखंड के उप महाप्रबंधक जय निगम ने की। डीजीएम ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र राज्य सरकार तथा नाबार्ड द्वारा पैक्स तथा लैंपस को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से पैक्स तथा लैंपस को बहु-सेवा केंद्र (मल्टी सर्विस सेंटर) के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पैक्स लैंप्स हेतु बहु-सेवा केंद्र योजना के अंतर्गत फसल की कटाई के बाद रख रखाव से संबन्धित अवसंरचना जैसे गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, कोल्ड रूम आदि एवं सामुदायिक कृषि परिसंपत्ति जैसे कृषि उपकरण बैंक इत्यादि के निर्माण एवं परिचालन हेतु बेहद सस्ते दर पर पुनर्वित्त ऋण सुविधा मुहैया करवाया जा रहा है।

पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के डीडीएम सिद्धार्थ शंकर ने इस अवसर पर एग्रिकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड और लैंप्स के कम्यूटीकरण योजनाओं कि विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम को पश्चिमी सिंहभूम के डीडीएम साकेत कुमार, डीसीओ सरायकेला-खरसावां अशोक तिवारी, डीसीओ पूर्वी सिंहभूम विजय तिर्की ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न लैंप्स से आए 70 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

मोटर दुर्घटना वाद एवं एमवी एक्ट से संबंधित विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राँची/ आजसू पार्टी ने 14 जुलाई को हल्ला बोल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : संविधान दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई संविधान की शपथ | Vananchal 24TV Live

admin