June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:बंगला श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, जल चढ़ाने के लिए लगी भक्तो की कतार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:बंगला श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, जल चढ़ाने के लिए लगी भक्तो की कतार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (परमेश्वर साव)

Advertisements

Advertisements

पावन सावन (बंगला) के अंतिम सोमवार को चांडिल क्षेत्र के सभी शिव मंदिर सहित प्राचीन जयदा शिव मंदिर में शिव भक्तों का जनसैलाब दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित जयदा शिव मंदिर में जल चढाने के लिए चांडिल के अलावा जमशेदपुर, सरायकेला, रांची, बंगाल और ओड़िशा से भी हजारों-हजार के तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।

अंतिम सोमवार को जयदा मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह सात बजे से ही लगी रही। मंदिर का पट प्रातः काल छः बजे ही खोल दिया गया था। भक्तों ने लम्बी कतार में लगकर में जलाभिषेक किया एवं बाबा के दर्शन किया। इस दौरान बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

मंदिर परिसर क्षेत्र के आसपास में प्रसाद सहित फलाहार व अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर दुकानें सजी थी, जहां से श्रद्धालु अपने मनपसंद की वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं इसके अलावा दलमा की चोटी पर स्थित दलमा बूढ़ा बाबा के जलाभिषेक को लेकर भारी उत्साह देखी गई। सभी कोई सच्चे मन से हर-हर महादेव, बोल-बम के जयकारों के साथ बाबा के मंदिरों में जलाभिषेक कर अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Advertisements




Related posts

Saraikela आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा को मिला कला संस्कृति विकास योजना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधर द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन फाऊंडरीमैन द्वारा सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:ग्रामीणों ने बैठक कर ग्राम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin