August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक; बेहतर शिक्षा प्रणाली विकसित कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश…

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक; बेहतर शिक्षा प्रणाली विकसित कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश…
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक; बेहतर शिक्षा प्रणाली विकसित कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने स्कूल आफ एक्सीलेंस में शिक्षकों के प्रतिनियोजन, छात्रों का नामांकन, समग्र शिक्षा में द्वार कार्यक्रम इत्यादि का क्रमवार समीक्षा करते हुए बेहतर शिक्षा प्रणाली विकसित कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने एवं विद्यालय सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में #MDM की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विद्यालयवार मासिक सूची तैयार कर बच्चों को #MDM भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिक से अधिक विद्यालयों में #ITC लैब एवं स्मार्ट क्लासेस प्रारम्भ करने हेतू विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने तथा नियमित स्मार्ट क्लास संचालित करने हेतू योग्य शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर गणेश महाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ramgarh स्व.टेकलाल महतो तोरण द्वार जेपी पटेल किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin