October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेलाः संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला सही पोषण देश रोशन की मूल मंत्र के साथ मनाया जा रहे पोषण माह को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने जिले की सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की। जिसमें कुल छह बिंदु पर चर्चा करते हुए जनांदोलन डैशबोर्ड एंट्री की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उसमें दो दिनों के भीतर अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर ऐप में आधार वेरीफिकेशन रिपोर्ट, वीएचएसएनडी, टीएचआर, एडब्ल्यूसी मॉनिटरिंग, मेजरिंग एफिशिएंसी एवं होम विजिट में प्रगति संतोषप्रद पाई गई। जिस शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

कुपोषण दूर करने के लिए प्रति सप्ताह में एक बार माताओं से परामर्श करने का निर्देश दिया गया। ताकि कुपोषण दर में कमी लाई जा सके। साथ ही पोषकयुक्त खाद्य पदार्थों एवं मोटे अनाज मिलेट्स का प्रचार करने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार सभी परियोजनाओं में आगामी 26 सितंबर को पोषण माह आयोजित किए जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं सावित्रीबाई फुले का अवशेष लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। और अंत में पोषण माह का शपथ दिलाकर बैठक का समापन किया गया।

Advertisements




Related posts

सात डायन पीड़िता पद्मश्री छुटनी महतो के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : स्वच्छोत्सव-2023 के तहत जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में स्वच्छता शपथ का किया गया आयोजन…

admin

Ranchi : कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्घाटन….. | Vananchal 24TV Live

admin