August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Distribution of handicapped devices was done among identified disabled people by setting up camp... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : शिविर लगाकर चिन्हित दिव्यांग जनों के बीच किया गया दिव्यांग यंत्रों का वितरण…

Spread the love

शिविर लगाकर चिन्हित दिव्यांग जनों के बीच किया गया दिव्यांग यंत्रों का वितरण…

सरायकेला SANJAY : जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में बुधवार को चांडिल प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन कर चांडिल एवं इचागढ़ प्रखंड के चिन्हित दिव्यांगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी की उपस्थिति में चांडिल प्रखंड के चिन्हित 30 दिव्यांगो एवं ईचागढ़ प्रखंड के 34 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने बताया कि 19 जनवरी वृहस्पतिवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के चिन्हित दिव्यांगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। उन्होने बताया 28 से 30 नवंबर तक विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगो के पहचान के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर में चिन्हित दिव्यांगो के बीच प्रखंडवार शिविर का आयोजन कर सहायक उपकरण का वितरण किया जा रहा है।

Related posts

Ranchi : मिड डे मील घोटाला मामले में 100 करोड़ के घोटाला के आरोपी संजय तिवारी को ईडी कोर्ट में हुई पेशी…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर; 201 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

निलंबित नहीं मुख्यालय बुलाए गए थानेदार को, होगी मामले की जांच… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin