June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News : Service is the resolution News on the occasion of Vishwakarma Puja the educational material was distributed among the children of Kalindi Basti. कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : सेवा ही संकल्प है संस्था द्वारा विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर कालिन्दी बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षण समाग्री का वितरण किया … | Vananchal 24TV Live

Chandil News : सेवा ही संकल्प है संस्था द्वारा विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर कालिन्दी बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षण समाग्री का वितरण किया … | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चाण्डिल (परमेश्वर साव) चाण्डिल कालिन्दी बस्ती में मजदूर समिति के द्वारा भव्य रूप से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया । विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मज़दूर समिति चाण्डिल के बेनर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवा ही संकल्प के संस्थापक राकेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी की शिवकन्या दीदी को फुलमाला के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थ के संस्थापक राकेश वर्मा एवं ब्रह्माकुमारी की शिवकन्या दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । वही रात्री रंगारंग बुगी-बुगी डांस का आनन्द उठाया । कार्यक्रम के दौरान कालिन्दी बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षण समाग्री का वितरण मुख्य अतिथि राकेश बर्मा ने किया ।

Advertisements

वही आपने सम्बोधन में कहा की शिक्षा संसार में एक ऐसी असाधारण हथियार है जिससे समाज के सभी बुराई एवं कुरीतियों से निपटा जा सकता है । इस जीवन में शिक्षा ही अंतिम समय तक आपको साथ देता है इसलिए हमें शिक्षित होना और बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान कारना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए । इस दिशा में सेवा ही संकल्प है सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्तिथ ब्रह्माकुमारी की शिवकन्या दीदी ने भी शिक्षा तथा सनातन धर्म पर प्रकाश डाला । इस मौके पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारी की पारो बहन, अपीन कालिंदी, विश्वनाथ कालिंदी, कृष्णा कालिंदी, अशोक कालिंदी,विष्णु कालिंदी आदि उपस्तिथ थे ।

Advertisements

Related posts

भाजपा के सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जनसंख्या की वृद्धि में होने वाले दोष व गुणों से सभी को कराए अवगत: प्राचार्या…

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin