August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मिरूडीह निवासी गुरुवा मुंडा पर जानलेवा हमला मामले का खुलासा अभियुक्त प्रभु सहाय हंस गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मिरूडीह निवासी गुरुवा मुंडा पर जानलेवा हमला मामले का खुलासा अभियुक्त प्रभु सहाय हंस गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला के आरआईटी पुलिस ने गुरुवा मुंडा पर हुए जानलेवा हमला मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त प्रभु सहाय हंस, जिसकी उम्र 45 साल है। उसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि बीते 6 सितम्बर को मिरुडीह में गुरुवा मुंडा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस कांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था।

टीम के प्रयास, तकनिकी एवम मानवीय सहयोग से विभिन्न जगहों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से कुचाई थाना क्षेत्र के हनुमंतडीहा का रहने वाला है। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि इसकी पत्नी के साथ गुरुवा मुंडा का अवैध संबंध था। घटना के दिन में इसकी पत्नी और गुरुवा मुंडा दोनों को गलत अवस्था में था।

जिसके बाद गुरुवा मुंडा के साथ गाली गलौज होने लगा और गुरुवा मुंडा उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान गुस्से में आकर गुरुवा मुंडा पर कुल्हाड़ी से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज फिहलाल रांची रिम्स में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

एसडीएम ने किया टीकर पंचायत का औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार का गुणवत्ता का निरीक्षण पोषाहार चखा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:विस्थापितों के साथ राज्यपाल की हुई सकारात्मक वार्ता , राजभवन के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग ने जिम्मेदारी संभाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : क्षत्रिय महासभा का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन 16 अक्टूबर को, बैठक कर बनाई गई तैयारी की रणनीति… | Vananchal 24TV Live

admin