August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने वाजपेई का जयंती शुसाशन दिवस के रूप में मनाया और अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया… | Vananchal 24TV Live

Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने वाजपेई का जयंती शुसाशन दिवस के रूप में मनाया और अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

रांची (अर्जुन कुमार प्रमाणिक) अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए धुर्वा में मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया ।

Advertisements

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अटल जी के जीवन उनके विचारों और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की मौके पर भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई जैसे राजनेता जो हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर की राजनीति करते थे, देश और समाज के निर्माण के लिए काम करते थे सभी दलों में उनका एक जैसा सम्मान था । अटल जी सदैव सादा जीवन उच्च विचार और चरित्र निर्माण पर बल देते थे मौके पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा आज हर युवा को अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से सीखने की जरूरत है ।

Advertisements

जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया आज जिस तरीके से हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है इसमें अटल बिहारी वाजपेई जी के विजन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, अटल बिहारी वाजपेई ने शाइनिंग इंडिया का नारा दिया उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और हमारे आंतरिक सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर ,स्वास्थ, शिक्षा पर खास करके अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपने कार्यकाल में बल दिया था । आज तक उनके जैसा महान व्यक्तित्व का व्यक्ति ना राजनीति में आया है ना आएगा हम सभी को उनके जीवन से सीख लेकर अपने चरित्र का निर्माण करते हुए राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना चाहिए। इस डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुखदेव नगर निवासी मनीष पांडे , द्वितीय पुरस्कार डोरंडा निवासी प्रिंस कुमार, तृतीय पुरस्कार सेक्टर 2 निवासी कार्तिक रॉय विजय हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ सहदेव, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह, प्रिंस कुमार, धर्मवीर सिंह, तरुण दास, शुभम राय ,रोहित सिंह, राहुल सोनी, अनुराग चौहान, रोहन जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : शिक्षक सह अभिभावक वार्तालाप का हुआ आयोजन. . .

admin

Saraikela : जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने की ईचागढ़ विधायक से सीधी नियुक्ति की मांग… – Vananchal 24TV Live

admin

हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीण और संघ 10 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin