August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा कर बंदियों को दी कानूनी जानकारी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा कर बंदियों को दी कानूनी जानकारी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला  संजय मिश्रा

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह द्वारा रविवार को सरायकेला मंडल कारा का दौरा किया गया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों के केस की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें कानूनी जानकारी दी गयी। चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता राधेश्याम शाह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिला व्यवहार न्यायालय के दूसरे तल्ले पर लीगल एंड डिफेंस का कार्यालय संचालित है।

Advertisements

Advertisements

जहां तीन अधिवक्ता कार्यरत है। अधिवक्ता राधेश्याम शाह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जेल में बंद वैसे बंदियों के केस की स्थिति देखी जाती है जो न्यायालय में लंबित है एवं उनकी केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे बंदी पाए गए जो अपने केस के लिए अधिवक्ता नहीं रख पाए हैं उन्हें रविवार को नि:शुल्क केस की पैरवी के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया।

कुछ कैदियों का बैल हो चुका है परंतु वे अपना बैल बॉन्ड नहीं भर पाए हैं उन्हें इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की टीम ने सरायकेला मंडल कारा में महिला वार्ड में महिला कैदियों से उनके केस का स्थिति का पता लगाया गया। इस दौरान तीन महिला कैदियों ने अपना केस लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से केस के पैरवी के लिए आवेदन दिए। मौके पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के नील भार्गव व सुमित कर्मकार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS :छोटासिजुलता पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना।बाल बाल बचा चालक।

admin

सरायकेला:कांग्रेस पार्टी ने गम्हरिया क्षेत्र में चलाया भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

BJP बासुकीनाथ नगर मंडल की बुथ स्तरीय बैठक सपन्न,बूथ सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin