June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, किसान क्रेडिट, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, निजी नाला को बंद करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।इस दौरान उपायुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वहीं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

उपायुक्त ने उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :राशन डीलरों ने मुफ्त राशन वितरण की अवधि विस्तार हेतु एम.ओ.को सौंपा ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय घासीराम नायक की चौथी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin