October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
44 474/- was waived on the initiative of Ghatshila Kunal Shadangi... News TMH bill of 1 कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Ghatshila कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 1,44,474/- का TMH बिल हुआ माफ…

Ghatshila कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 1,44,474/- का TMH बिल हुआ माफ…
Spread the love

कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 1,44,474/- का TMH बिल हुआ माफ…

घाटशीला (दीपक नाग) पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर टाटा मुख्य अस्पताल से कुकडू, निमडिह निवासी माधव सिंह सरदार के 1,44,474/- रुपये का अस्पताल बिल हुआ माफ।

सरायकेला, निमडिह थाना अंतर्गत कुकड़ू निवासी भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह सरदार के पिताजी माधव सिंह सरदार जिनका टीएमएच में ईलाज के दौरान देहांत हो गया। ईलाज के दौरान बिल 2,19,674/- हो गया था। परिजनों ने किसी तरह कुल 75,200/- रु ही जमा कर पाए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। जिसके कारण परिजनों को पिछले कुछ दिनों से पार्थिव शरीर नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने सहयोग के लिए भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमन मुखर्जी को दिया, उन्होंने युवा समाजसेवी मनोहर दास के माध्यम से पूर्व विधायक *कुणाल षाड़ंगी* से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 1,44,474/- रुपये का शेष *बिल माफ़* कर दिया एवं परिजनों को पार्थिव शरीर सुपुर्द करबाये। परिजनों ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

Related posts

Ranchi News : भाई ने भाई को टांगी से मार कर किया हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….

admin

सरायकेला:जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की हुई बैठक; तम्बाकू नियंत्रण को लेकर सम्पूर्ण जिले में विशेष जाँच अभियान चलाने और विभिन्न माध्यम से लोगों को “जिंदगी चुनो तंबाकू नहीं” के प्रति जागरूक करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिला मुखिया संघ ने बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय…

admin