June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil MLA waived the bill of 1 lakh 70 thousand of Sirum resident from the hospital... News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil विधायक ने सिरुम निवासी का अस्पताल से कराया 1लाख 70 हजार का बिल माफ…

Chandil विधायक ने सिरुम निवासी का अस्पताल से कराया 1लाख 70 हजार का बिल माफ…
Spread the love

विधायक ने सिरुम निवासी का अस्पताल से कराया 1लाख 70 हजार का बिल माफ…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा)  कुकड़ू प्रखंड के सिरुम निवासी माधव सिंह सरदार का पेट संबंधित समस्या होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तामूलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनका तबीयत बिगड़ने से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। इस दौरान झामुमो नेता शक्तिपद महतो व इंद्रजीत महतो ने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया विधायक ने ब्रह्मानंद अस्पताल में 30 हजार रुपये का बिल माफ कराया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान टीएमएच में उनका निधन हो गया और अस्पताल में उनका बकाया बिल 1 लाख 40 हजार रुपये हो गए। विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेकर अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 1 लाख 40 हजार रुपये के बिल अस्पताल से माफ कराते हुए मृतक का शव परिजनों को दिलाया। उक्त बात की जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।

Related posts

Saraikela News : एमएससी की पढ़ाई सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल…

admin

सरायकेला:ड्रग इंस्पेक्टर ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन.. | Vananchal 24TV Live

admin