October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बीडीओ ने दिखाया दरियादिली,दो टी0बी0 मरिज को लिया गोद…

बीडीओ ने दिखाया दरियादिली,दो टी0बी0 मरिज को लिया गोद…
Spread the love

बीडीओ ने दिखाया दरियादिली,दो टी0बी0 मरिज को लिया गोद…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो ने दरियादिली दिखाते हुए ईचागढ़ क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों के दो महिला टी0बी0 मरिज को गोद लेकर प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान पोषण सहायता किट सौंपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो ने सोमवार को दो महिला टी0बी0 मरीजों को गोद लेकर अपने स्तर से पोषक आहार प्रदान किया।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया दो महिला टी0बी0 मरीज को अपने स्तर से पोषक आहार प्रति महिना दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब असहाय टी0बी0 मरीज को कोई भी गोद लेकर पोषक आहार दे सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि असहाय गरीब टी0बी0 मरीजों को गोद लेकर मानवता का परिचय दे। इससे आत्मिक संतुष्टि के साथ ही परोपकार का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्ति एक या एक से अधिक टी0बी0 मरीज को गोद लेकर 6 महिने तक पोषक आहार दे सकते हैं।

Related posts

छऊ नृत्य कला में विशिष्ट योगदान के लिए जिले के तीन युवा कलाकारों का चयन सीनियर स्कॉलरशिप पुरस्कार के लिए हुआ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

विश्व यक्ष्मा(टीबी) दिवस में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम आयोजन, टीबी बीमारी को खत्म करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे कई एजेंसियों… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

वर्तमान सरकार के गलत फैसले के खिलाफ विभिन्न जन मुद्दों पर मुखर होकर आवाज बुलंद करने की तैयारी में जुटे आजसू पार्टी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin