June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

भारत जोड़ो यात्रा मनाई गई पहली वर्षगांठ कांग्रेसी हुए शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भारत जोड़ो यात्रा मनाई गई पहली वर्षगांठ कांग्रेसी हुए शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जिला मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वाधान में रामगढ़ शहर के स्थानीय ब्लॉक चौक से लेकर सुभाष चौक तक किया गया। तत्पश्चात रामगढ़ शहर के सुभाष चौक के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान के द्वारा किया गया। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में महागामा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक दीपिका पांडेय शामिल हुई।

दीपिका पांडेय ने कहा कि एक वर्ष पूर्व 7 सितंबर 2022 वर्ष को कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा तय कर देश को जोड़ने का आह्वान किया गया था। दीपिका पांडेय ने कहा कि पूरे देशभर के लोग आज राहुल गांधी को उम्मीद की किरण के रूप में देखते हैं। जो देश औंर समाज में प्रेम औंर भाईचारा को कायम रख सकते हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पूरे देश में जहर घोलने का काम कर रही हैं। जिसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि देश और समाज में भाईचारा खत्म हो रहा हैं। लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन हो गए हैं। रामगढ़ पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि आज चारों ओर भाईचारा धर्म औंर मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लडाया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में हम सभी कांग्रेस जनों का दायित्व औंर बढ़ जाता हैं। हम सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के नेतृत्व में चट्टानी एकता, अखंडता, सत्य, संप्रभुता और न्याय के साथ कदम से कदम मिलाकर आरएसएस औंर भाजपा के सांप्रदायिकता के जहर का जवाब दे सकते हैं।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव शांतनु मिश्रा, जिला 20सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा राजेंद्र नाथ चौधरी, परमानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, भीम साव,भैरव ठाकुर, उमेश सिंह, संजय साव, सज्जाद खान,शमसूद खान, आसिफ इकबाल, रामविलास महतो, सागर महतो, दिगंबर गुप्ता, संतोष सोनी,सुजीत पटेल, बलराम साहू, सुनील करमाली, महिला जिला अध्यक्ष मंजू जोशी, अनु विश्वकर्मा, अनीता देवी, सरिता देवी,मीना राय, रीना राय,टिंकू खान,साजिद हुसैन, समीर हुसैन, राजा खान,गगन करमाली,राजन करमाली, नकुल महतो, महेश यादव, अफरोज आलम, जाकिर अख्तर,मनीष चिंगारी, विजय यादव,कमलेश महतो,हीरालाल महतो, भरत महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के पंडाल का हुआ भूमिपूजन, कमिटी के सदस्य पूजा को लेकर उत्साहित…. | Vananchal 24TV Live

admin

पीएम मोदी ने मन की बात में अंगदान करने वाली स्वर्गीय स्नेहलता चौधरी और उनके पति रमन चौधरी को किया नमन; बेटे से बात करते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिले योजनाओं का लाभ: उपायुक्त…

admin