August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

शहीद स्थल तिरुलडीह में अजित धनंजय का 42 वीं शहादत दिवस समारोह आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शहीद स्थल तिरुलडीह में अजित धनंजय का 42 वीं शहादत दिवस समारोह आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह में शहीद अजित महतो व धनंजय महतो का शहादत स्थल में 42 वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद धनंजय के पुत्र उपेन महतो, ईचागढ़ के विधायक सविता महतो, झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय सदस्य मोतीलाल महतो, जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, आजसु के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम, समाजसेवी खगेन महतो, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो, जे बी के एस एस के सक्रिय सदस्य गोपेश महतो, जिला परिषद सदस्य उषा देवी,

झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, जे बी के एस एस के चांडिल अनुमंडल के सक्रिय सदस्य तरुण महतो, भाजपा नेता बिनोद राय आदि ने शहीद अजित महतो एवं धनंजय महतो के शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के आश्रित को बड़े बड़े आश्वासन दिया कि उन लोगों के हक अधिकार के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। लेकिन 42 साल बीतने के बाद भी शहीद अजित महतो व धनंजय महतो को शहीद का दर्जा नहीं देना अनेक अनसुलझी पहेली को जन्म दे रहा है। शहादत दिवस पर बड़े बड़े आश्वासन दिया जाता है, वादे किए जाते हैं लेकिन आज तक एक वादा पूरा नहीं हुआ है।

Advertisements




Related posts

“रथखला पूजा” के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ के तैयार हो रहे रथ में कारीगरों ने चारों पहिए लगाकर रथ को किया खड़ा; 20 को महाप्रभु करेंगे रथयात्रा . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शहीद अजीत धनंजय महतो स्मारक समिति का बैठक संपन्न 21 अक्टूबर शहीद दिवस को टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर तैयारी पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुर्घटना में मारे गए जीवन महली के परिजन को सरकार दे सभी सुविधा ..आरती कुजूर

admin