August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
JAMSHEDPUR NEWS ; Government should pay the amount of Ayushman Yojana soon - Dr.Ajay News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां स्वास्थ्य

JAMSHEDPUR NEWS ; आयुष्मान योजना की राशि का जल्द भुगतान करे सरकार – डॉ.अजय

JAMSHEDPUR NEWS  ; आयुष्मान योजना की राशि का जल्द भुगतान करे सरकार – डॉ.अजय
Spread the love

आयुष्मान योजना की राशि का जल्द भुगतान करे सरकार – डॉ.अजय

जमशेदपुरःपूर्व सांसद और पूर्व आईपीएस डॉ.अजय कुमार ने मांग की है कि राज्य के सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए.
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्राइवेट हॉस्पिटल में असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं लेकिन सुनने में आया है कि असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना के तहत भुगतान नहीं किया जा रहा है.उन्होने कहा है कि झारखंड के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज बंद होता जा रहा है.इसके चलते नई-पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जिंदगी पर आफत बन आई है.

डॉ.अजय ने कहा कि अस्पताल के मालिकों का कहना है कि करोड़ों की राशि अटकी हुई है, जिसका पैसा अब तक नहीं मिल पा रहा है.मालिकों का कहना है कि अब भुगतान होगा तभी वे सेवा दे पाएंगे.झारखंड के कई निजी अस्पतालों ने राज्य सरकार के बकाया भुगतान नहीं करने से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया है, इसके चलते गरीब मरीज परेशान हो रहे हैं. राज्य सरकार पर निजी अस्पतालों के करोड़ों रुपये बकाया है.

आपको बता दे कि आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना मुख्य रूप से प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर है.ऐसे में यदि सरकार की ओर से भुगतान नहीं किया गया तो प्राइवेट अस्पताल योजना से किनारा कर सकते हैं और इससे पूरी योजना पर ही संकट खड़ा हो सकता है.

Related posts

Ranchi संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।

admin

Saraikela News गरीब बच्चों के बीच मिठाई वितरण कर मारवाड़ी युवा मंच का “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम हुआ संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में सावन महोत्सव का आयोजन, भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा के घुन पर महिलाओं ने जम कर नृत्य किया….. | Vananchal 24TV Live

admin