October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

यातायात नियमों से संवंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन, यातायात विभाग ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

यातायात नियमों से संवंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन, यातायात विभाग ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर (सुदेश कुमार)  टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष यातायात से संबंधित नुक्कड़ नाटक कर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस नुक्कड़ नाटक में राहगीरों को नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि यातायात का नियम नहीं पालन करने से मौत भी हो सकती है। यातायात का नियम पालन करने का भी इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। लोगों ने नुक्कड़ नाटक को देखकर उपस्थित यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि आचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के समक्ष संकल्प लिया कि यातायात से संबंधित सारे नियमों को पालन किया जाएगा।
आज पुनः यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बगैर हेलमेट पहने वाले लोगों को फूलों का माला पहना कर चेतावनी देते हुए छोड़ी की दुबारा पकड़ जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं यातायात से संबंधित स्थानीय लोगों द्वारा सवालों का सही जवाब दिए जाने पर दर्जनों लोगों को निःशुल्क हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया। वही आरपीएफ थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी एवं जिला रोड सुरक्षा के

Advertisements

मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी ने यातायात से संबंधित कई सारे सवालों पूछने के साथ-साथ कई सारे टिप्स भी लोगों को दिए। इस मौके पर ट्राफिक यातायातरी गसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी, जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि अचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,मो० नसीम,मो० अमजद ने भी संबोधित किए।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:10 दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण चार से…

admin

SARAIKELA NEWS : नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सचिव को ज्ञापन सौंपकर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के रिक्त पदों पर नीति संगत बहाल करने की मांग की। | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों को एसपी पीयुष पांडेय ने किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin