October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:10 दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण चार से…

सरायकेला:10 दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण चार से…
Spread the love

10 दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण चार से…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आगामी 4 सितंबर से 10 दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो ने बताया कि जिले के 18 से 45 आयु वर्ग के जरूरतमंद युवक युवती उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त और पंजाब नेशनल बैंक से नि:शुल्क दी जाएगी।

जिसमें भोजन, छात्रावास एवं प्रशिक्षण के लिए कॉपी किताब तथा ड्रेस संस्थान की ओर से नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण में गाय पालन से संबंधित सभी तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वावलंबी जीवन के लिए एक सफल उद्यमी बनाने के तौर तरीके सिखाते हुए सरकारी योजना का लाभ लेने की भी जानकारी दी जाएगी।

Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक भागवत प्रवचन के चौथे दिवस पर नंद उत्सव की बही बयार…

admin

Saraikela : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट…

admin

Adityapur News : ड्रग पेडलर के विरुद्ध सख्त और कठोर कदम उठाने की जरूरत… | Vananchal 24TV Live

admin