August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राँची राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में इंटर के 56 तथा मैट्रिक के 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में इंटर के 56 तथा मैट्रिक के 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Saraikela : झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) द्वारा जिले में संचालित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा तीसरे दिन जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन आईएससी और आईकॉम के परीक्षार्थियों के लिए कंपलसरी कोर लैंग्वेज की परीक्षा 15 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिनमें 2101 परीक्षार्थियों में से 2045 परीक्षार्थी कंपलसरी कोर लैंग्वेज की परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बाकी के 7 परीक्षा केंद्रों पर इस विषय के एक भी परीक्षार्थी नहीं रहने के कारण परीक्षा नहीं हो पाई. वही मैट्रिक के 41 परीक्षा केंद्रों में से मात्र 12 परीक्षा केंद्र पर खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी एवं पंचपरगनिया विषय की परीक्षा संचालित हुई।

Advertisements

जिनमे 426 परीक्षार्थी में से 421 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक के बाकी के 29 परीक्षा केंद्रों में खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी एवं पंचपरगनिया विषय के एक भी परीक्षार्थी नहीं रहने के कारण वहां की परीक्षा कार्यक्रम स्थगित रहा. डीईओ ने बताया कि जिले भर में तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई.

Advertisements




Related posts

Saraikela News : एमएससी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ 22 से करेगा आमरण भूख हड़ताल….

admin

सरायकेला:बाल विवाह के खिलाफ मशाल लेकर अलख जगाने उतरीं इससे पीड़ित महिलाएं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान संपन्न हुई भाजपा की प्रबुद्ध सम्मेलन  मे शामिल … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin