August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Unidentified crime personnel shot the rural woman; Refer in serious condition. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : अज्ञात अपराध कर्मियों ने ग्रामीण महिला को मारी गोली; गंभीर स्थिति में रेफर . . .

SARAIKELA NEWS : अज्ञात अपराध कर्मियों ने ग्रामीण महिला को मारी गोली; गंभीर स्थिति में रेफर . . .
Spread the love

अज्ञात अपराध कर्मियों ने ग्रामीण महिला को मारी गोली; गंभीर स्थिति में रेफर . . .

सरायकेला SANJAY : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाहातु गांव में एक महिला को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार कुचाई के छोटासेगोई पंचायत के ईचाहातु गांव के अनिल गुंजा की 32 वर्षीया पत्नी दशमती गुंजा अपने घर के पास बैठी हुई थी। इस बीच बाइक से आये अज्ञात युवक ने महिला को गोली मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। लहुलुहान अवस्था में गंभीर रुप से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस से कुचाई सीएचसी लाया गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि गोली महिला के सीने के दाहिने हिस्से में फंसी है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये उसे सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में भी गोली को नहीं निकाला जा सका। यहां भी चिकित्सकों ने एमजीएम रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस कारण पुलिस बयान नहीं ले पायी है। दूसरी ओर कुचाई पुलिस इस गोली कांड की जांच में घायल महिला के परिजनों ने भी कुचाई पुलिस को मामले के संबंध में जानकारियां दी है। इस आधार पर पुलिस छापामारी कर रही है। कुचाई थाना प्रभारी प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि पुलिस को हमलावर के संबंध में कुछ सुराग मिला है। जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती कर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

चांडिल:बड़ा लापांग में पुलिस व आबकारी विभाग का छापेमारी में देशी शराब जप्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन,एक टी0बी0 मरीज का हुआ पहचान,विधायक ने किया मेला का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :शहीद ग्राम गोबिंदपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का लगा शिविर कुल 657 आवेदनों प्राप्त हुए, 133 सावित्री बाई फुले योजना का आवेदन । | Vananchal 24TV Live

admin