June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Yalgar reached the District Collectorate with 207 cards against the Nari Shakti Mahila Mandal Public Distribution System shop; Handing over the demand letter to the Deputy Commissioner

नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love




SARAIKELA NEWS : नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव


















































Advertisements

vananchal

हुजूर, 5 महीने से नहीं मिला मुफ्त राशन; डीलर देता है धमकी…..

सरायकेला। गम्हरिया के तिरला गांव के टोला बालीडीह एवं रंगाटाँड के 207 कार्ड धारी अपने जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल की गंभीर शिकायत लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्ड धारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कार्ड धारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत से मिलकर जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल के खिलाफ 8 सूत्री शिकायत पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में संचालित नारी शक्ति महिला मंडल 73/09 नामक जन वितरण प्रणाली की दुकान मनमानी रवैया अपनाता है। और कभी भी समय पर दुकान नहीं खुलता है। प्रत्येक वजन में 1 किग्रा कटौती करके राशन देता है। और महीने के अंतिम तीन-चार दिन ही दुकान खुलता है। जिसके द्वारा नवंबर 2022 से अब तक का राशन नहीं वितरित किया गया है। और एक ही बोरा को बार-बार चढ़ा कर वजन किया जाता है। पीएमजीकेएवाई के मुफ्त राशन का वितरण बीते 5 महीने से नहीं किया गया है। और ग्रीन कार्ड के राशन का वितरण भी नहीं किया गया है। दुकान द्वारा पंचिंग करके रसीद और कार्ड नहीं दिया जाता है। साथ ही कार्ड धारकों को धमकियां दिया जाता है। उक्त सभी विषयों को देखे हुए कार्ड धारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मांग की कि नारी शक्ति महिला मंडल 73/09 का लाइसेंस जल्द से जल्द रद्द करते हुए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। समस्याओं को सुनते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा कि वे तत्काल के तत्काल उक्त जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ किए गए शिकायत की जांच करने जा रहे हैं। और शिकायत सही पाए जाने पर जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्ड सदस्य सिंगो मुर्मू एवं वार्ड सदस्य पातोई सरदार सहित कार्ड धारियों में श्याम सिंह सरदार, संतोष महतो, जगेंद्र मंडल, महिंद्र तांती, शंकर तांती, संजय मंडल, बानिया मंडल, सुमित मंडल एवं अन्य सभी कार्ड धारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements












error: Content is protected !!

Related posts

मुखिया को मिली 12 साल की भटकती हुई अज्ञात बालिका; घर भेजने की कवायद जारी…

admin

राजनगर:दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न होटलों में किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : खिजरी के पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजुर की 82वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन : आरती कुजुर

admin