June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Deoghar: Hon'ble Governor Ramesh Bais offered water to Baba Baidyanath with his family... News झारखण्ड देवघर पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक संथाल सुर्खियां

माननीय राज्यपाल  रमेश बैस ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

माननीय राज्यपाल  रमेश बैस ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

 

देवघर  :  माननीय राज्यपाल  रमेश बैस का देवघर आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल महोदय देवघर परिसदन पहुँचे, जहां पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

Advertisements

इसके पाश्चत माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात माननीय राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय राज्यपाल  रमेश बैस को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक  सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी  दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आई.ए.एस अनिमेष रंजन एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Patratu News : वन्य जीवों के संरक्षण एवं वातावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से……

admin

Saraikela News : सीआरपीएफ कैंप से चोरी हुए इंसास राइफल के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की टीम गठित, कहा शीघ्र होगा मामले का उद्भेदन…. | Vananchal 24TV Live

admin

 सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है… प्रदीप वर्मा  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin