October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
inspected the institute... News Silly: National Director of Rudset reached Silly कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Silly : रूडसेट के राष्ट्रीय निदेशक पहुंचे सिल्ली, संस्थान का किया निरीक्षण…

Silly  : रूडसेट के राष्ट्रीय निदेशक पहुंचे सिल्ली, संस्थान का किया निरीक्षण…
Spread the love

रूडसेट के राष्ट्रीय निदेशक पहुंचे सिल्ली, संस्थान का किया निरीक्षण…

सिल्ली (कमलेश दुबे ) :   रुडसेट संस्थान के राष्ट्रीय निदेशक विपुल चंद्र शाह एवं  ग्रामीण विकास मंत्रालय के शिव के सोनी ने गुरुवार को सिल्ली स्थित रुडसेट संस्थान  का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धर्मस्थल मंजूनाथेश्वरा शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में संस्थान द्वारा की जा रही  कार्यप्रणाली को विस्तार से निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने सिल्ली में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान में 30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके पर रुडसेट संस्थान के राज्य निर्देशक शशि भूषण मिश्रा ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार से  जुड़ने के सुझाव दिए। मौके पर संस्थान के राज्य मूल्यांकन नियंत्रक चंद्र भूषण पांडे, वरीय संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो,  दशरथ कुमार महतो, महेश रविदास एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Related posts

खुशखबरी: इंटर में अब 512-512 सीटों में होगा नामांकन…

admin

मनोज कुमार चौधरी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela जेल इंटर्नशिप कैम्पेन के तहत मंडल कारा सरायकेला में कार्यक्रम हुआ आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin