June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
after holding a review meeting of matters related to land acquisition directed the officers to bring progress in the work; News Ranchi: The Deputy Commissioner कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Ranchi : उपायुक्त ने भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का दिया निर्देश, रैयतों को जल्द राहत देने की बात कहीं…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi : उपायुक्त ने भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का दिया निर्देश, रैयतों को जल्द राहत देने की बात कहीं…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

रांची (अर्जुन कुमार) राँची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज समाहरणालय रांची कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की । बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार एवं भूमि सुधार उप-समाहर्ता राँची राजीव सिंह एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंजना दास, और प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एनएचएआईपीआईयू,राँची) विजय कुमार, एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पी आई यू. रामगढ़) अजय कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार साव, और अंचल अधिकारी ओरमांझी एवं इससे संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्री सिन्हा ने सिरम टोली चौक से राजेन्द्र (चौक तक 1.60 किऽमीऽ) एलिवेटेड कॉरिडोर पथ निर्माण परियोजना (कुल रकबा 2.302 एकड़) की समीक्षा की जिसमें उपायुक्त के निर्देश दिया जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा कहा गया कि दिनांक 20/01/2023 तक पंचाट एवं मूल्यांकन खतियान तैयार करते हुए धारा-37 की नोटिस निर्गत करने की बात कही।वही उपायुक्त श्री सिन्हा द्वारा फ्लाई ओवर योगदा सत्यसंग से शांति नगर (कोकर से कांटाटोली) कुल रकबा 143.255 डिसमिल की जिसमें उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित मामलें की कार्य प्रगति लाई जाए। जिसमें जो रैयत है, उन्हें भुगतान हेतु प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री सिन्हा द्वारा नेवरी विकास विद्यालय से नामकुम आर.ओ.बी. तक भाया ( कांटाटोली रोड फोर लेन) परियोजना (कुल रकबा-0.118 एकड़) जिसमें अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जल्दी ही इसपर कार्य प्रगति की जायेगी। उपायुक्त ने इस मामलें की समीक्षा एवं कार्य प्रगति की जानकारी ली।

Advertisements

उपायुक्त श्री सिन्हा द्वारा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ तक पथ निर्माण (कुल रकबा-3.132 एकड़) पर समीक्षा कर कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए इससे संबंधित अधिकारी को इसपर तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री सिन्हा ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ (रिंग रोड कोचेबोंग तक) भाया-हुंडरू हेतु, चंदाघासी, मरियातु, इटे पथ निर्माण कार्य परियोजना की समीक्षा कर इसके कार्य प्रगति का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री सिन्हा ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय राँची (कुल रकबा 15.82) की समीक्षा में इसके बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री सिन्हा राँची रिंग रोड (सेक्शन 7) से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, राँची तक पहुँच पथ परियोजना (रकबा-6.88 एकड़), अरगोड़ा से कटहल मोड़ भाया पुंदाग (लं. 5.300 कि.मी.) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूती करण एवं मजबूती करण कार्य परियोजना,
हटिया रांची से गुजरते हुए लोधमा पिस्का के बीच लिंक लाइन की समीक्षा करते हुए इसके बारे विस्तृत जानकारी ली और इसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त श्री राहुल कु0 सिन्हा द्वारा एन एच -23 गुमला पलमा चौड़ीकरण परियोजना राँची से रारगाँव सड़क चौड़ीकरण फोर लेन ,भारतमाला रोड गोला ओरमांझी ,एलिवेटेड कॉरिडोर राजभवन से पिस्का मोड़ ,कांटाटोली फ्लाई ओवर की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें प्रगति लाने तथा अधिकारियों को पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए नई व्यवस्था से कार्य करें ताकि इसमें प्रगति आये और सुचारू रूप से हो सकें। अंचल अधिकारियों को वंशावली की जाँच अच्छे से करने के निर्देश दिए।

ताकि डुप्लेकेसी समाप्त हो , जमीन दर का मूल्यांकन सही से हो ताकि भूमि का मुआवजा सही समय पर हो सकें जिससे निर्माण कार्य बाधित ना हो। अनुमंडल अधिकारी बुंडू को भूमि अर्जन का कार्य जल्दी करने का निर्देश दिया गया हैं। जहाँ भूमि अर्जन में परेशानी हो वहाँ मजिस्ट्रेट की तैनाती का आदेश उपायुक्त महोदय द्वारा दिया गया। अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

 

Advertisements




Related posts

काशी साहू महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जन सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन… | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ उप चुनाव में सुनिता चौधरी की जीत पर आजसू पार्टी के सदस्यों ने दी शुभकामना.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin