June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
many social workers including Khijri MLA Rajesh Kachhap participated in the Kalash Yatra... News Ranchi: Tenth five-day Maharudra Yagya started with Kalash Yatra कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची सुर्खियां

Ranchi : दशम पंच दिवसीय महारूद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, कलश यात्रा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित अनेकों समाजसेवी हुये शामिल…

Ranchi : दशम पंच दिवसीय महारूद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, कलश यात्रा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित अनेकों समाजसेवी हुये शामिल…
Spread the love

दशम पंच दिवसीय महारूद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, कलश यात्रा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित अनेकों समाजसेवी हुये शामिल…

रांची ब्यूरो: नामकुम के शिवलोक धाम मारासिली,उनीडीह,राजा उलातु में दशम पंच दिवसीय महारूद्र यज्ञ सह विशाल पंचमुखी हनुमान वार्षिकोत्सव एवं शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन मारासिली पहाड़ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जा रहा है । 13 फरवरी सोमवार को स्वर्णरेख नदी से शिवलोकधाम तक कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला परिषद् विपीन टोप्पों, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य मनोज कुमार सिंह प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महामंत्री सुरेश वैठा सहित सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शमिल हुये । महारूद्र यज्ञ का कार्यक्रम 13 फरवरी से शिवरा़ित्र को 18 फरवरी को भव्य कार्यक्रम के साथ समापन किया जायेग। उक्त जानकारी ट्रस्ट के अघ्यक्ष दयानन्द राय ने दी । वही ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य यक्ष को सफल बनाने को लेकर कार्यो में जुटे हुये है ।

कार्यक्रम की सूची:
13 फरवरी सोमवार: प्रातः 8 बजे स्वर्णरेखा नदी घाधरा पुल से कलश यात्रा, पचांग पुजन एवं यज्ञ मण्डप प्रवेश। बेदी पुजन देवताओं का आवाहन् एवं अरणी मंथन के द्वारा अग्नि उत्पादन पूजन एवं आहुति प्रदरनम ।
14 फरवरी मंगलवार: वेदीपूजन आहुति प्रदानम एवं विशाल पंचमुखी हनुमान वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा ।
15 फरवरी बुधवार: वेदीपूजन आहुति प्रदानम महारूद्र यज्ञ क्रमशः जारी ।
16 फरवरी गुरूवार: वेदीपूजन आहुति प्रदानम महारूद्र यज्ञ
17 फरवरी शुक्रवार: महारूद्र यज्ञ पूर्ण आहुति ..
18 फरवरी शनिवार: शिवलोक घाम वार्षिकोत्सव एवं महाशिव रात्रि उत्सव मनाया जायेगा ।

Related posts

चांडिल:वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व जिला परिषद माधव सिंह मानकी का हाल जानने रांका गांव पहुंचे विधायक सविता महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…..

admin

शहीद अजीत धनंजय महतो के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर आदिवासी कुड़मी समाज ने 81 जागरबत्ती जलाकर मनाया जागरजाला दिवस…

admin