August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sariakrla: ​​38 applications executed on the spot in Urja Mela... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sariakrla : उर्जा मेला में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए 38 आवेदन…

Sariakrla : उर्जा मेला में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए 38 आवेदन…
Spread the love

उर्जा मेला में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए 38 आवेदन।

सरायकेला Sanjay । झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय रांची के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला एवं प्रखंड कार्यालय चांडिल में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। और ऑन द स्पॉट 38 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। साथी राजस्व राशि के मद में कुल ₹118090 का भुगतान प्राप्त किया गया। तथा उपभोक्ताओं और उपस्थित लोगों को बिजली के सही तरीके से उपयोग करने का सुझाव दिया गया।

कहा गया कि बिना वैध कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल नहीं करें। एवं प्रतिष्ठानों में एलईडी बल्ब का उपयोग करें। बिना वजह विद्युत उपकरणों का उपयोग ना करें। नए विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया करें। और सबसे महत्वपूर्ण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली के विषय में ऊर्जा मेला में बताया गया। लोगों से अपील किया गया कि घरों एवं प्रतिष्ठान में मीटर से ही बिजली का उपयोग करें। ऊर्जा मेला में विद्युत विभाग के विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल चाईबासा कृष्णा कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला महेश्वर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला एवं राजखरसावां संदीप कुमार पासवान, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल अजय कुमार सहित सभी कनीय विद्युत अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Ranchi News : राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव, रांची एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू जायेंगी, जहां केन्द्र सरकार के चार योजनाओं को करेंगें शुरूवात, झारखण्ड के स्थापना दिवस के राजकीय कार्यक्रम में नही होंगी शामिल …

admin

SARAIKELA : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक . . . 

admin

मैदान निर्माण कार्य को लेकर हेसल पंचायत में बैठक आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin