October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव... कोल्हान चुनाव झारखण्ड बिज़नेस राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…

Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…
Spread the love

झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…

सरायकेला Sanjay । झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के चुनाव में भाग लेने के लिए जिला के प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। जिला सहकारिता कार्यालय सरायकेला में बतौर पर्यवेक्षक जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। बीते 1 महीने से चल रहे चुनाव प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को सहकारिता समिति के एक पद और लैंपस के 5 पद के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। जिसमें सहकारिता समिति के एक पद के लिए ममता कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार लैंपस के 5 पद के लिए कुल 18 में से 17 मत पड़े। जिसमें गम्हरिया लैंपस से बास्को बेसरा सर्वमत 17 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जबकि आमदा लैंपस से अमित कुमार केसरी 5 मत प्राप्त कर विजयी रहे। चांडिल लैंपस से सुरेश कुमार खेतान 16 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसी प्रकार महिलाओं के लिए आरक्षित 2 पदों में से एसटी एससी के लिए आरक्षित पद पर मंजू बोदरा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि उम्मीदवार नहीं होने के कारण एक महिला आरक्षित पद रिक्त रहा। बताया गया कि निर्वाचित सभी उम्मीदवार झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक परिषद के चुनाव में भाग लेने के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related posts

Jamshpur News : कदमा टोल हुआ फ्री,वेतन बढ़ोतरी की मांग पर ड्यूटी छोड़ भागे कर्मचारी, देर रात समझौते के बाद ड्यूटी पर लौटने की तैयार, 12 बजे से कदमा टोल में टोल टैक्स काटना शुरू …

admin

Saraikela News : “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की टीम के साथ मना सातवां आयुर्वेद दिवस….. | Vananchal 24TV Live

admin

एक अक्टूबर 10 बजे एक घंटा श्रमदान राष्ट्र के नाम समर्पण दिवस पर 35 वार्डो मे 70 स्थानों में चला स्वच्छता अभियान, 11000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin