August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
gave instructions for quick execution... News Saraikela: In the weekly Janata Darbar the Deputy Commissioner met 80 complainants from different areas of the district कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए 80 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए 80 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए 80 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

सरायकेला Sanjay । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 80 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ।

वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आधार केंद्र सम्बन्धित मामले, कल्याण विद्यालय मे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, सड़क दुर्घटना मे मृत के आश्रित को योजनाओं का लाभ देने, बिजली तार को स्थानांतरित करने समेत अन्य मामले आए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम जिला समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है।

जिसमें सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार में ना आए क्योंकि न्यायालय संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही उचित निर्णय लिया जा सकता है।

Related posts

मोदी हैं तो मुमकिन हैं सांसद जयंत सिन्हा  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चौबीस प्रहर अखंड युगल नाम संकीर्तन का समापन आज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पीएम मोदी द्वारा संसद में लाया गया महिला आरक्षण विधेयक ऐतिहासिक : रश्मि साहू…

admin