June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Deputy Commissioner met 60 complainants in the weekly Janata Darbar programme; Instructions given for quick execution... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में आए 60 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में आए 60 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में आए 60 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे पदाधिकारी: उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 60 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित मामले, कल्याण विभाग, भू अर्जन कार्यालय समेत अन्य मामले आए।

इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम जैसे- शोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर मामलो के निष्पादन करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम जिला समाहरणालय परिसर में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है। जिसमें उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार में लाए क्योंकि न्यायालय संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही निर्णय लिया जाता है।

Related posts

Saraikela : जनता से अपील सूचना दें करवाई होगी डीआईजी…. | Vananchal 24TV Live

admin

चांडिल:झामुमो अल्पसंख्यक नेता सेमसर अली से मिलने पहुंचे विधायक सविता महतो…

admin

Chandil News : सीआई खेलाराम मांझाी को एसीबी जमशेदपुर की टीम ने नगद 5000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामला भू-प्रमाण पत्र के एवज में 30 हजार रूपये मांगा था….

admin