June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवा देना, जिले को अपराध मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवा देना, जिले को अपराध मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जिले के नव पदस्थापित एसपी ने सरायकेला थाने का किया औचक निरीक्षण; बोले…..

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने रविवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि व्यवस्था के वर्तमान हालातों की जानकारी ली. तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही जनता को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें बेहतर पुलिसिंग सेवा मिलेगी. एसपी ने कहा कि जनता बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर थाना आएं. मेरा मानना है कि किसी भी मामले में दो पहलू होते हैं. पक्ष और विपक्ष दोनों को सुना जाएगा. अंततः जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी. निर्दोष फंसाए नहीं जाएंगे. पुलिस और जनता एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें. ताकि जिले का अपराधमुक्त बनाया जा सके. उन्होंने थाना में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुन उसका निदान करने का निर्देश दिया.

एसपी डॉ विमल कुमार ने सरायकेला में आज 2 जगहों पर मुहर्रम का जुलूस निकलने को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और लोगों से अपील किया कि शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम का जुलूस निकाले.

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

विद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महालीमोरूप रेलवे फाटक की समस्या के निष्पादन हेतू रेलवे मंडल प्रबंधक चक्रधरपुर के नाम खरसावां विधायक दशरथ को मांग पत्र सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin