June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News saraikela-sports-competition-organized-by-arjun-library-of-murup-on-the-occasion-of-saraswati-puja कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मुरूप के अर्जुन पुस्तकालय द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मुरूप के अर्जुन पुस्तकालय द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

 

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव स्थित अर्जुन पुस्तकालय के तत्वाधान में भव्य पंडाल बनाकर विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विद्यार्थियों ने विद्या हेतु उपवास रहकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कमेटी द्वारा भंडारा का आयोजन कर लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। शुक्रवार को विद्यार्थियों द्वारा नम आंखों से “आसछे बछोर आवर होवेक, माएर पूजो करते होवेक” उद्घोष के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा को स्थानीय जलाशय में विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर अर्जुन पुस्तकालय के द्वारा बच्चों और अभिभावकों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने विधिवत रूप से किया और उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का युग है।

Advertisements

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता का भावना उत्पन्न करना है, जो आगे चलकर उनके कैरियर बनाने में काम आ सके। कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, पर उन्हें निखारने की जरूरत है। खेलकूद के माध्यम से भी कैरियर बनने की असीम संभावनाएं है। इस अवसर पर हंडी फोड़ ( लड़का/ लड़की) में प्रथम कालीचरण सरदार, द्वितीय कमला प्रमाणिक, चेयर रेस (महिला अभिभावक) में रीना दास, द्वितीय पार्वती दास, इन आउट (लड़की) में प्रथम सुरेखा सरदार, शंख ध्वनि रेस (महिला अभिभावक) में प्रथम अष्टमी दास, द्वितीय पायल प्रमाणिक, बॉल पास में (लड़का/लड़की) में प्रथम रूपेश प्रधान, द्वितीय संजना दास, बैलून फोड़ (लड़की) में अष्टमी दास, द्वितीय लतिका सरदार, सामान्य ज्ञान (लड़का/लड़की) में सिम्मी महतो, मोमबत्ती जलाओ रेस ( अभिभावक ) में प्रथम पार्वती दास, द्वितीय धवलेश प्रमाणिक, डांस (लड़की) में प्रथम दीपावली प्रमाणिक, द्वितीय कमला प्रमाणिक आदि ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। उन्हें अतिथियों के हाथों से आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा स्कूल मुरूप के प्रिंसिपल जगत किशोर प्रधान, मध्य विद्यालय मुरूप के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, प्रबुद्ध नागरिक भैरब प्रधान, अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, श्रावण,माधव, विकास, सिंकु, शिबू, देवाशीष, निर्मल, आशीष, संतोष, निरंजन, मृत्युंजय, नरेश, आकाश, शंकर, अमीर, धनंजय, राहुल, महादेव,लक्ष्मण, अभिलाष, अमित, समेत सैकड़ों बच्चों व अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : मारूति ने विटारा कार का भव्य लॉन्चिग समारोह का किया आयोजन, कार के लुक ने ग्राहकों का मनमोह लिया, ज्यादा माईलेज और कम किमत पर मारूति ने बाजार में विटरा कार को उतारा है ….. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil धुम धाम से मनाया जैन धर्मावलंबीयों ने भगवान महावीर जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल : नीमडीह में सड़क दुर्घटना व बज्रपात में मृतक के परिजनों से मिले सविता महतो, बंधाया ढांढस…

admin