August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Differences between sand mafia increased after news publication and action taken क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर कौन कर रहा वसूली……

Saraikela News  :  समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर कौन कर रहा वसूली……
Spread the love

समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर कौन कर रहा वसूली……

सरायकेला – वनांचल टीवी के खबर बालू की अवैध उत्खनन पर ,वरीय अधिकारियों के आदेश पर, जांच टीम पहुंचने और चेतावनी के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सरायकेला खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन को लेकर वनांचल लाइव टीवी में समाचार प्रकाशित किया गया था। वरीय पदाधिकारियों ने समाचार को गंभीरता से लेते हुए बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । जिसके आलोक में चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह एवं कपाली थाना प्रभारी के गौरी घाट पर पहुंचने से पहले ही बालू माफियाओं की जांच टीम आने की गंध लग गई थी और सभी बालू माफिया फरार हो गए थे। चांडील एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया था कि पहुंचने पर कोई भी बालू की गाड़ी नहीं मिली, निशान कारोबार के जरूर मिले है। बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए जेसीबी से रास्ते को काट दिया जाएगा ।जिससे गाड़ियों का आना जाना और बालू उठाव बंद हो, जाएगा उक्त बातें एसडीपीओ संजय सिंह द्वारा कहा गया था।
बालू उठाव को लेकर कपाली सरायकेला आदित्यपुर पर वरीय पदाधिकारियों के निगाहें बने हुए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू माफियाओं द्वारा स्थानीय प्रशासन को मैनेज करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं ।वही पत्रकारों को मैनेज करने के नाम पर भी वसूली किए जाने की बातें चर्चाओं में है। देखना यह है कि बालू माफिया अपने मकसद में सफल होते हैं या प्रशासन के दबाव में दूरी बनाए रखते हुए बालू बंद रहते।हैं

Related posts

Saraikela : आदिवासी सेंगेल अभियान ने माराँगबुरु पारसनाथ पहाड़ की मुक्ति और सरना धर्म कोड की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन रेल रोड चक्का जाम की तैयारी की…

admin

आईपीएस रित्विक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा बलसगरा में भाजपाइयों के साथ किया बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin