October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The party condemned the cowardly attack on Dr. Ajay Kumar.. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : डॉ अजय कुमार पर हुए कायराना हमले की पार्टी ने निंदा की…

Saraikela : डॉ अजय कुमार पर हुए कायराना हमले की पार्टी ने निंदा की…
Spread the love

डॉ अजय कुमार पर हुए कायराना हमले की पार्टी ने निंदा की…

सरायकेला Sanjay । त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के ऊपर त्रिपुरा में भाजपाई गुंडों के द्वारा किए गए कायराना हमले की जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां घोर निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के भय से भारतीय जनता पार्टी गुंडों का सहारा लेकर के प्रभारी समेत पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को डराने धमकाने एवं भयभीत करने का प्रयास कर रही है, जो कभी सफल होने वाला नहीं है।कांग्रेस पार्टी ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों से लोहा ले करके अपने प्राणों की आहुति देने में अपने आप को आगे किया था। भारतीय जनता पार्टी के गोडसे वादी गुंडे से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। वक्त आने पर इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी डॉ अजय कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Related posts

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती का आयोजन…

admin

SARAIKELA NEWS : चार सूत्री मांगों के समर्थन में अजाप्टा के शिक्षकों ने दो दिवसीय काला बिल्ला लगाकर कार्य करने का अभियान किया शुरू… | Vananchal 24TV Live

admin

राँची:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अनगड़ा गोंदली पोखर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin