June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Language and culture is our identity: Ganesh Mahali... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

गणेश महाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गणेश महाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के कदमडीहा गांव में घाघरा दोरोह मेला समिति द्वारा आयोजित विशाल टूसू मेला सह झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली शामिल होकर टूसू मेला और झूमर संगीत का आनंद लिए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमे भाषा और संस्कृति को विरासत में दी है उसे हम सभी को बचाए रखने की आवश्यकता है। मेला त्यौहार पूजा पाठ आपसी भाईचारा सद्भावना को बनाए रखता है और एक दूसरे को मिलने का अवसर देती है। वर्षों से परम्परागत रूप से चल रहे इन मेलों से हमारे बचपन की कई यादें जुड़ी है जब इन जगहों पर हम पैदल आया करते थे … दूरी-थकावट को मेले की उत्साह बिल्कुल पाट देती थी, ठीक जैसे आज नन्हें नन्हें बच्चे उत्सुक हो मेले में दौड़ लगाया करते हैं।

Advertisements

दशकों से चले आ रहे इस परंपरा को हमने पीढ़ी दर पीढ़ी जिया है और आगे भी जीते रहेंगे। विशेषकर नौजवान साथियों से निवेदन करना चाहूंगा कि आप सभी नशा से दूर रहें और आने वाले अपने बेहतर भविष्य के लिए चिंतन और मंथन करें। आप सभी को जब कभी भी मेरी जरूरत हो आप हमसे संपर्क करें हम आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। भव्य मेला का आयोजन करने के लिए घाघरा दोरोह मेला कमेटी के सभी साथियों और मनमोहक झूमर संगीत प्रस्तुति करने के लिए संतोष महतो के पूरे टीम को धन्यवाद दिए। मौके पर सरायकेला भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी सिंहदेव, पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि लोहार, एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रमेश मोदी, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष तपन डोगरा, उप मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, समाजसेवी अशोक महतो, ग्राम प्रधान नित्यानंद महतो, केएस कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, अजीत प्रधान, अभिषेक लोहार, दुर्योधन प्रधान, गुरुबा महतो, छोटू महतो, दीपक महतो, शंभू महतो आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला (प्रथम चरण में आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड, आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है) – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा में रेड डे कार्यक्रम आयोजित।

admin

झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का विरोध करते हुए सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का किया पुतला दहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin