June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela Saraswati Shishu Mandir High School organized annual sports competition-2023... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Saraikela। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के कक्षा अरुण से दशम तक के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा अरुण से द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय प्रांगण में तथा कक्षा तृतीय से दशम तक के छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा अरुण से लेकर द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं के बीच 50 मीटर और 100 मीटर की दौड़, बिस्किट दौड़, बैलून फोड़, गेंद फेंक, बंदर दौड़ और उल्टा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Advertisements

कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्र-छात्राओं के बीच मेंढक दौड़, उल्टा दौड़, 100 मीटर दौड़, सुई धागा दौड़, चम्मच गोली आदि प्रतियोगिता हुई। कक्षा सप्तम से दशम तक के छात्र-छात्राओं के बीच 200 मीटर लंबी दौड़, तीन पैर वाला दौड़, स्लो साइकिल रेस, चम्मच गोली दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंत में कक्षा तृतीय से दशम तक के छात्राओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता के दौरान कुल 140 छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

उक्त प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल से हमारा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास निरंतर होते रहता है। विद्यालय स्तर पर हम समय-समय पर विभिन्न प्रकार का खेल खेलते हैं। खेल से हमारे शरीर में स्फूर्ति और तंदुरुस्ती आती है। इसलिए हर किसी को खेल में हिस्सा लेने चाहिए। उक्त खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया।

Advertisements




Related posts

Sarikela News : एमएससी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्र संघ ने भूख हड़ताल शुरू करने की दी चेतावनी…. | Vananchal 24TV Live

admin

Dhanbad  AISMJWA News : सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून पर क्यों नहीं होती चर्चा-प्रीतम भाटिया…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi पूजा समिति चतरा टाटीसिलवे में भव्य मण्डा पूजा का आयोजन, दहकते अंगारों पर चलकर भक्त शक्ति का परिचय  दिया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin