October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सुर्खियां

Saraikela : कोल्हान के कोलाहल में अब किसकी बारी ?

Spread the love

कोल्हान के कोलाहल में अब किसकी बारी ?

आदित्यपुर  (ए के मिश्र ) कोल्हान डीआईजी द्वारा लगातार अपराध एवं अवैध कारोबार सहितअधिकारियों की क्रियाकलाप और गतिविधियों पर नजर और निगाह रखने के दौरान कई पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। जिससे पूरे कोल्हान में चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब अगला किसकी बारी।? अभी हाल फिलहाल जमशेदपुर के शंभू गुप्ता पर करवाई की गई है और इस तरह के कार्य करने वाले पर निगाहे रखी जा रही है। डीआईजी अजय लिंडा के योगदान के समय से अभी तक जमशेदपुर सरायकेला खरसावां और चाईबासा के कई पदाधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। पदाधिकारियों की क्रियाकलाप सहित क्राइम से संबंधित एवं अवैध कारोबार पर निगाहें रखी जा रही है। जमशेदपुर चाईबासा सरायकेला खरसावां जिले के कई थाना प्रभारियों के निलंबन और गाज गिरने से जहां पदाधिकारियों में बेचैनी छाया हुआ है।

वहीं सभी पदाधिकारी सकते में और एक दूसरे को शक की निगाहों से देख रहे हैं। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अगला टारगेट सरायकेला जिले से ही किसी पदाधिकारी पर गाज गिर सकती है। चर्चाओं के अनुसार पूरे राज्य में सरायकेला खरसावां जिला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पदाधिकारियों पर गाज गिरने के बाद पुनः अब किसकी बारी से ऐसा सभी आपस में चर्चा करते सुने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ही एक और विकेट गिरने वाला है। वह विकेट किसकी बारी के रूप में होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

Related posts

Saraikela : ओड़िया भाषा भाषियों के मिलन समारोह का हुआ आयोजन…

admin

रामगढ़:सांसद चौधरी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले हुआ विरोध मार्च; मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin