June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News RANCHI: Ranchi police arrested 11 criminals including PLFI extremist weapons recovered... कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

RANCHI : PLFI उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार बरामद… | Vananchal 24TV Live

RANCHI : PLFI उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार बरामद… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

RANCHI :

रांची: PLFI उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और बेडों डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के बेडों और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पीएलएफआई उग्रवादी समेत कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया हैं.

Advertisements

पीएलएफआइ एरिया कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार :

Advertisements

बेडों थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से पीएलएफआइ के नाम पर दस लाख रूपया की रंगदारी मांगी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर डीएसपी बेडों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए योजना बना कर दस लाख रूपया लेकर खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र उरेकल मोड में भेजा गया. वहां पर पीएलएफआइ द्वारा एक व्यक्ति को पैसा देने का कहा गया. योजना अनुसार उसको पैसा देकर ये वहां से निकल गये. कुछ समय बाद एक पल्सर गाड़ी से एक व्यक्ति आये और उसे अपने साथ बैठाकर ले जाने लगे. तभी झाड़ी में बैठे पुलिस बल के द्वारा इन्हें खदेड़ कर पकड़ने का कोशिश किया गया. इसके बाद बाइक सवार भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने खड़े होकर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. जिनमें एरिया कमांडर प्रेम प्रकाश बारला, करमदेव तिर्की शामिल थे. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय गोप और संजय कुमार गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा लेवी के 10 लाख रुपए समेत अन्य सामान बरामद किया है. प्रेम प्रकाश बारला के ऊपर रांची और खुंटी जिले के अलग अलग थाना में कुल 25 मामले दर्ज हैं.

अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे सात अपराधी गिरफ्तार :

एसएसपी को सूचना मिली थी कि राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए काले रंग की स्कार्पियो से घूम रहे हैं.एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला के पास से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए अपराधियों में मो इमरान, बेलाल खान, बाबू खान, अरबाज खान, मो चांद, मो नसीम और मो कलाम शामिल है. अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा और गोली बरामद किया है. गिरफ्तार हुए अपराधियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है.

Advertisements




Related posts

सरायकेला:कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से मिलकर सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिला समाहरणालय सभागार में खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन…

admin