June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chhau Artists Association Seraikela formed; Bhola Mahanti became the president and Sudeep Kavi Secretary... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला का हुआ गठन; भोला महान्ती बने अध्यक्ष और सुदीप कवि सचिव… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला का हुआ गठन; भोला महान्ती बने अध्यक्ष और सुदीप कवि सचिव… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की पहल पर रविवार को सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक गुरु नथू महतो की अध्यक्षता में इन्द्रटांडी मैरेज हाल में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ छऊ के जनक कुँवर विजय प्रताप सिंहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कमिटी के अध्यक्ष रजत पटनायक ने पूर्व कमिटी भंग होने की घोषणा कर नई कमिटी पुनर्गठन की मांग की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। जिसके तहत मुख्य संरक्षक पद्मश्री पंडित गोपाल दुबे, पद्मश्री शशधर आचार्य, नेशनल अवॉडी गुरु तपन पटनायक, केपी दुबे एवं मनोज कुमार चौधरी को बनाया गया। जबकि अतनु कवि, श्याम पदा नंदा, नाथू महतो, सुशांत महापात्र, विजेंद्र पटनायक, मलय साहू, रजत पटनायक, मनोरंजन साहू, तरुण भोल, विजय साहू, सुधांशु पानी, राधाकांत पटनायक, गणेश महंती, आशीष कर, काशी कर एवं गणेश महतो को कमेटी का सलाहकार बनाया गया। इसके साथ ही भोलानाथ महान्ती हाउ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला का अध्यक्ष बबलू दुबे, रंजीत आचार्य एवं शिवचरण साहू को उपाध्यक्ष, सुदीप कवि को सचिव, पारसनाथ पाथाल एवं शुकान्त आचार्य को सह सचिव, अमित साहू एवं पहलाद साहू को कोषाध्यक्ष, रूपेश साहू, सुमित महापात्र एवं सतीश मोदक सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। इसके साथ ही पटम मुखी, प्रदीप बसा, अविनाश कवि, गणेश परीक्षा, निवारण महतो, निरंज पटनायक, देवराज दुबे, सुखिया महन्ती एवं कैलाश सिंहदेव कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए नथू महतो ने कहा कि कलाकारों को एकजुट करने के लिए मनोज कुमार चौधरी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छऊ कलाकरो के विकास हेतु आज के युवा पीढ़ी को एकजुटता के साथ चलना होगा।

Advertisements

तभी हम अपनी पारंपरिक संस्कृति को बचा सकते है। गुरु शुशांत महापात्र ने कहा कि सरायकेला की पहचान ही छऊ से है, छऊ बचेगी तो हमारी पहचान बरकरार रहेगा। संयजोक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा छऊ कलाकारों को उचित सम्मान नहीं देने के कारण छऊ के प्रति आनेवाले पीढ़ी में रुचि नहीं दिख रही है। कलाकार अब और बर्दास्त नहीं करेगे छऊ कलाकारों को आने-जाने मंच के आगे और मंच के पीछे भी पूरी व्यवस्था के साथ उचित सम्मान मानदेय और सुविधा सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र में रिक्त व अन्य पदों की बहाली सरकार अविलंब करे और यहां के युवा बेरोजगार कलाकारों को रोजगार दे और छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर छऊ की विकास की रूप रेखा तय करे। मैं तन मन धन से आपलोग के साथ दूंगा। गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि मैं छऊ के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाया हूँ। और आगे भी निभाता रहूंगा। कार्यक्रम को सुनील दुबे, मनोरंजन साहू, शुकान्त आचार्य, आशीष कर, बाउरी बंधु महतो ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन रूपेश साहू ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुदीप कबि ने किया। उक्त अवसर पर कई कैलाश प्रताप सिंहदेव, गणेश परीछा, गोपाल पटनायक, असित पटनायक, पटम मुखी सहित काफी संख्या में छऊ कलाकार उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Seraikela news: भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम सहित सांगठनिक मजबूती को लेकरकांग्रेस ने की बैठक। | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : बालसिरिंग मौजा की गैरमजरुआ भूमि की अवैध बंदोबस्ती अविलंब रद्द हो… | Vananchal 24TV Live

admin

मन की बात कोई राजनीतिक कार्यक्रम नही बल्कि देश की समाजीक और आर्थिक संरचना को उभारने का एक प्लेटफार्म हैं  कुंटू बाबू  … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin