August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सहायक विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन…

Saraikela : विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सहायक विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन…
Spread the love

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने

सहायक विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला Sanjay । क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सहायक विद्युत अभियंता को ज्ञापन सोते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जल्दी समस्याओं का निष्पादन करने की मांग की। भाजपा नेता रमेश हांसदा द्वारा सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया कि हुदू पहाड़ पालोबेड़ा एवं जंगलीखास के छोड़ेदा गांव में वर्ष 2020 से बिजली नहीं जल रही है। आंधी तूफान में कई खंभे उखड़ गए हैं। गांव के लोग बिजली विभाग का चक्कर लगाकर थक गए हैं। इसके अलावा हुदू के ऊपरबेड़ा गांव में ज्यादा उपभोक्ता हो जाने से बिजली अब डिबरी की तरह जल रही है। इसलिए उक्त गांव में अलग से एक ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत उन्होंने बताई है। इसके साथ ही सरायकेला के ईटाकुदर पंचायत के बुंडू गांव में 16 केवीए के जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उन्होंने की है। इस अवसर पर भाजपा के माइकल महतो, विशु महतो, मिठु राम, राजेश गोप एवं अजय महतो मौजूद रहे।

Related posts

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली कुख्यात ड्रग पेडलर डोली परवीन पर रविवार को हुआ जानलेवा हमला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए किया श्रमदान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Pakur : सबकी योजना सबका विकास के लिए अंतर्गत दिया गया दूसरे दिन का प्रशिक्षण…. | Vananchal 24TV Live

admin