August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
a 100 KVA transformer was installed in Bholadih village. News Saraikela: With the efforts of BJP leader Ganesh Mahali कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : भाजपा नेता गणेश महाली के प्रयास से भोलाडीह गांव में स्थापित हुआ एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : भाजपा नेता गणेश महाली के प्रयास से भोलाडीह गांव में स्थापित हुआ एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । गम्हरिया प्रखंड के भोलाडीह गांव में स्थापित एक सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बीते दिनों जल गया था। जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में जीवन बसर करने के लिए विवश था। और ग्रामीणों को विद्युत से संबंधित कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही बच्चों को पढ़ाई में भी असुविधा हो रही थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली को दी गई। और उन्होंने विद्युत विभाग से संपर्क स्थापित करने के पश्चात गांव वालों के लिए एक सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। जिसका शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश म्हारी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, ऊर्जा विभाग के सांसद प्रतिनिधि उदय सिंहदेव, प्रखंड अध्यक्ष विमल साहू, प्रखंड महामंत्री लव किशोर महतो, अजय महतो, प्रदीप बारिक, घनश्याम हांसदा, मुकेश सोनार, बुद्धेश्वर कुंभकार, संतोष महतो, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, कृष्णा दास, दुलाल स्वांसी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव में बिजली बहाल हो जाने से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की झलक देखी गई।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन की जयंती…

admin

Namkum News : ट्रेन या रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना मंहगा पड़ सकता है…… | Vananchal 24TV Live

admin

वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन संबंधी जागरूकता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन की समझ बढ़ाना है उद्देश्य… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin