August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: KVPSDSS High School Saraikela topped the block level science exhibition.... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस उच्च विद्यालय सरायकेला….

Saraikela : प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस उच्च विद्यालय सरायकेला….
Spread the love

प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहा केवीपीएसडीएसएस

उच्च विद्यालय सरायकेला….

सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत की देखरेख में आयोजित किए गए उक्त प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड अंतर्गत 29 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। इसे लेकर प्रदर्श के कुल 29 स्टाल लगाए गए थे। बताते चलें कि बीते 7 दिसंबर को विद्यालय स्तर पर आयोजित किए गए विज्ञान प्रदर्शनी के श्रेष्ठ मॉडल का प्रदर्शन प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया गया। जिसमें निर्णायक मंडली द्वारा कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय को प्रथम, वार्ष्णेय + 2 उच्च विद्यालय को द्वितीय और मॉडल स्कूल सरायकेला को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित मॉडल जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक सहित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Related posts

Saraikela News : सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक तक पहुंचे एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: चंपाई सोरेन… | Vananchal 24TV Live

admin

दुर्गा पूजा में जमशेदपुर में फुटबॉल खेल प्रेमियों में बढ़ा बुखार, अब तक 18000 टिकट की बिक्री… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil ; कपाली में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा,एसडीपीओ ने कहा पुलिस रहेगी मुस्तैद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin