August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: Gunjan Gupta's initiative is showing a new direction to the society..... कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi : गुंजन गुप्ता की पहल समाज को एक नई दिशा दिखा रही है…..

Ranchi : गुंजन गुप्ता की पहल समाज को एक नई दिशा दिखा रही है…..
Spread the love

गुंजन गुप्ता की पहल समाज को एक नई दिशा दिखा रही है,

पहाड़ी टोली में सृजन हेल्प द्वारा दिव्यांगों को शिक्षित करने का

बिड़ा उठाया….

Ranchi: पहाड़ी टोली में सृजन हेल्प द्वारा दिव्यांगों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा है. स्कूल की शुरुआत गुंजन गुप्ता ने 2009 में की थी. शुरुआती दौर में उनके विद्यालय में सात बच्चे आते थे. बाद में 64 दिव्यांग बच्चों ने आना शुरू किया. अब स्थिति यह है कि यहां 32 बच्चे ही आते हैं.

दरअसल, गुंजन गुप्ता की बेटी स्पेशल चाइल्ड हैं. इसकी जानकारी उन्हें बेटी के तीन साल की उम्र होने पर मालूम चला. जिसके बाद वो रांची, कोलकाता से लेकर सिकदंराबाद तक इलाज के लिए गईं, लेकिन बेटी का इलाज नहीं हो पाया. उनका कहना है कि धीरे-धीरे परिवार और समाज के लोग उनसे दूर होने लगे. जिसकी चिंता उन्हें सताने लगी. इसके बाद उन्होंने अपने मोहल्ले का सर्वे करवाया. सर्वे में पता चला कि आस-पास 345 ऐसे बच्चे हैं जो स्पेशल चाइल्ड हैं. जिसके बाद उन्होंने अपने घर में इन बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया. इस स्कूल में पहले तो सात बच्चों ने आना शुरू किया. इसके बाद संख्या बढ़कर 64 हो गई. स्कूल चलाने के लिए 6 शिक्षकों को रखा गया.

Related posts

वरिया वेतनमान की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने डीईओ एवं डीडीसी को सौंपा ज्ञापन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल डैम के विस्थापितों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, अपने तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से कराया अवगत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : 1932 खतियान लागू होने पर मनाया जश्न, बांटा लड्डू, मंत्री चम्पाई सोरेन भी हुये शमिल…. | Vananchal 24TV Live

admin