October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur: Troubled by the commercial use and misuse of G Town ground News TISCO employees met the Sub-Divisional Officer and handed over a written complaint letter.... कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur : जी टाउन मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल और दुरुपयोग से परेशान टिस्को कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी से मिले और लिखित शिकायत पत्र सौंपा ….

Jamshedpur : जी टाउन मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल और दुरुपयोग से परेशान टिस्को कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी से मिले और लिखित शिकायत पत्र सौंपा ….
Spread the love

जी टाउन मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल और दुरुपयोग से

परेशान टिस्को कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी से मिले और

लिखित शिकायत पत्र सौंपा ….

जमशेदपुर (दीप) बिस्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान का गलत इस्तेमाल को लेकर आस पास रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जा कर मुलाकात की और लिखित शिकायत पत्र सौंपा । लोगों का कहना है कि जी टाउन मैदान का इस्तेमाल बच्चे खेल कूद व बूढ़े बुजुर्ग सुबह शाम टहलने के लिए अक्सर करते है मगर रोजाना वहाँ कुछ न कुछ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा जिस वजह से मैदान असमाजिक तत्वों व शराबियों का अड्डा बनते जा रहा,जिससे आसपास के रहने वाले लोग बहुत परेशान है ।

मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल से मैदान का लोग दुरुपयोग कर रहे है साथ ही टेंट वैगरह लगने के बाद टेंट में कार्य करने वाले कर्मचारी वही सोने की व्यवस्था बना ले रहे है और वही आस पास चारो तरफ लोग मैदान में ही शौच भी कर रहे है जिससे खास कर महिलाएँ घर से बाहर तक निकल कर नही पाती है । कार्यक्रम के बाद पूरे मैदान में गंदगी का अंबार छोड़ जाते है। बॉक्स का इस्तेमाल भी लोग अत्याधिक ऊँचे आवाज में इस्तेमाल करते है जिससे पास के क्वार्टर में रहने वाले लोग परेशान हो जाते है । इन सारे मुद्दे को लेकर कुछ कर्मचारियों ने मिलकर धालभूम के अनुमंडलाधिकारी से मिलकर मैदान के कॉमर्शियल इस्तेमाल को लेकर रोक लगाने की माँग की ।

Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचा पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह में अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला; माझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष ने समस्या के निराकरण की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड के प्रत्येक घर से मिट्टी का संग्रह किया, मोदी के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : सत्य तो सत्य है और साईं का मतलब होता है ईश्वर. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है… | Vananchal 24TV Live

admin