August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Ranchi News : पेरतोल बनी 17वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट गेतलसूद की चैंपियन | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : पेरतोल बनी 17वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट गेतलसूद की चैंपियन | Vananchal 24TV Live
Spread the love

नामकुम (अर्जुन कुमार) राजेन्द्र यूनाईटेड गेतलसूद द्वारा आयोजित 17वीं चैंपियंस ट्राफी फूटबाल टुर्नामेंट को केपीएल पेरतोल की टीम ने जीत ली। रविवार को गेतलसूद फुटबाल मैदान में खेले गये रोमांचक फाइनल मैच में पेरतोल ने हेहल को 3-1 से हराया। पेरतोल की ओर से तौहिद आलम ने दो गोल व सचिन ने एक गोल किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के भू-राजस्व सचिव व आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक केके सोन ने किया। इस मौके पर केके सोन ने कहा कि फुटबाल के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। हमें हमेशा खिलाड़ी की तरह जीवन जीने व सोचने की जरूरत है।

Advertisements

इससे पूर्व फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व जशपरिया बीएड कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार ने की। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा व संचालन सचिव अनिल कुमार चौधरी ने की। फाइनल मैच देखने के लिए बीस हजार से अधिक दर्शक पहुंचे थे। पिछले 22 सालों से टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राजेन्द्र यूनाइटेड के महाप्रबंधक सागर साहू, कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, पारसनाथ भोगता, ग्रामप्रधान रंथा महली, रामानंद बेदिया, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, मास के संस्थापक विजय भरत, समाजसेवी अजय साहू, डा. बिरसा उरांव, भाजपा नेता राजेन्द्र मुण्डा, संजय नायक, शिवदास गोस्वामी, शंकर बैठा, सौरव कुमार, राजेश लोहरा, वीरेन्द्र सिंह भोगता आदि उपस्थित थे।

Advertisements

विजेता टीम पेरतोल को चैंपियन ट्राफी के अलावा डेढ़ लाख रूपया नकद, ट्रेकशूट, उपविजेता टीम हेहल को ट्राफी, एक लाख नकद, ट्रेकशूट व सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन वारियर व गाड़ीहोटवार की टीम को 25-25 हजार रूपया नकद पुरस्कार स्वरूप दिया गया। समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सालहन निवासी डा. रिझू नायक को महेन्द्र महतो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि अभिषेक वस्त्रालय गोंदलीपोखर की ओर से पेरतोल के तौहिद आलम को गोल्डेन बूट के रूप में चालीस ईंच का स्मार्ट टीवी प्रदान की गई। प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार पेरतोल के गोलकीपर साजिद को दिया गया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला : विक्षिप्त ने की 13 वर्षीय किशोर की हत्या,बदल लेते हुए मृतक किशोर के पिता ने कर डाली विक्षिप्त की हत्या…

admin

Bermo news बेरमो में बलास्टिंग जोन में रहना विस्थापितों के लिए हुआ मुश्किल, विस्थापित नेता प्रमोद सिंह का परिवार बाल-बाल बचा, घर की छत-दीवार टूटी… | Vananchal 24TV Live

admin

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin