August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : The District Medical Officer held a meeting with the Medical Officers regarding the successful organization of Block Ayush Mela.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Saraikela News : प्रखंड आयुष मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ की बैठक…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : प्रखंड आयुष मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ की बैठक…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । जिले के इचागढ़ एवं खरसावां प्रखंड में आगामी 26 एवं 27 नवंबर को दो दिवसीय प्रखंड आयुष मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसके सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता ने जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

Advertisements

बताया गया कि उक्त दोनों प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड आयुष मेला का उद्देश्य राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर विभिन्न मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर संचारी रोगों की रोकथाम, पोषण संबंधी कमियों, महामारी ओं के कारण होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य समस्या एवं वेक्टर जनित रोग आदि स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को जनमानस तक पहुंचाना और लाभान्वित करना है।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विनय चंद्र माझी, डॉ कुमारी निर्मला होनहागा, डॉ जया कुमारी, डॉ गौरी माझी, डॉ शांति कुमारी, डॉ पंकज कुमार, डॉ डिंपल कुंकल, डॉ माखन लाल साहू, डॉ सविता सिंह, डॉ वासिम अकरम, डॉ प्रभा रानी महतो, सीताराम सरदार, बिजली रजक, पंचानन दास एवं श्रीमती हाईबुरु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR: झारखंड बंदी रहा असरदार।ओलचिकी हुल वैसी ने राजनगर के विभिन्न स्थानों के मुख्य मार्ग में किया चक्का जाम।मोटरसाइकिल तक को रोके रखा।बंद समर्थकों ने 12 घँटे तक चक्का जाम रखा।

admin

SARAIKELA NEWS :जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं टाटा स्टील के सहयोग से आगामी 4 दिसंबर को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप; काशी साहू कॉलेज सरायकेला में लगने वाले मेगा हेल्थ कैंप के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक… | Vananchal 24TV Live

admin

Seraikela news: जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त ने की जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक। | Vananchal 24TV Live

admin