August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सीआरपीएफ कैंप से चोरी हुए इंसास राइफल के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की टीम गठित, कहा शीघ्र होगा मामले का उद्भेदन…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : सीआरपीएफ कैंप से चोरी हुए इंसास राइफल के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की टीम गठित, कहा शीघ्र होगा मामले का उद्भेदन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

आदित्यपुर (ए के मिश्रा): सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 157 कैंप से हुए दो इंसास राइफल चोरी के मामले को पुलिस अधीक्षक  आनंद प्रकाश द्वारा गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर, शीघ्र मामले का उद्भेदन करने के लिए छापामारी शुरू कर दिया गया है। 9 नवंबर 2022 को यानी कल सीआरपीएफ कैंप से दो इंसास राइफल का चोरी हुआ है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहित कुमार जवान द्वारा नशा कर सीआरपीएफ कैंप के अन्य लोगों के साथ मिसबिहेव कर गलत कार्य किया जा रहा था। रोहित कुमार उग्र व्यवहार करने लगा था सभी के साथ।

Advertisements

जिसको लेकर सीआरपीएफ द्वारा 1 माह पूर्व हटा कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया किए जाने की बातें कही जा रही है। जिससे वह और उग्र हो गया था ,और इंसास राइफल लेकर फरार हो जाने की बातें कहा जा रहा है। वहीं इस मामले में एक मोहित सिंह मुंडा नामक युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा लगातार इस मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है और छापामारी की जा रही है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित सिंह मुंडा की मां का सीआरपीएफ कैंप केअगल-बगल एक दुकान है। मोहित मुंडा ,रोहित कुमार को सामान बाजार से खरीद लाकर बाहर दे देता था। 9 नवंबर 2022 को दो इंसास राइफल से संबंधित प्राथमिकी संख्या 282/ 2022 कंपनी कमांडर बनवारी लाल मीणा द्वारा आदित्यपुर थाने में चोरी होने का एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर , टीम द्वारा छापामारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक  आनंद प्रकाश द्वारा इस मामले में संवाददाता को बताया कि टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है इस मामले को शीघ्र ही उद्भेदन किए जाएंगे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रित परिवार को दिए 3-3 लाख के चेक… | Vananchal 24TV Live

admin

कपाली में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज…

admin

Bermo news बेरमो में बलास्टिंग जोन में रहना विस्थापितों के लिए हुआ मुश्किल, विस्थापित नेता प्रमोद सिंह का परिवार बाल-बाल बचा, घर की छत-दीवार टूटी… | Vananchal 24TV Live

admin