October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
JMM of the district joined the CM's show of strength worker... News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Ranchi News : सीएम के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता…

Ranchi News : सीएम के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता…
Spread the love

सीएम के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के झामुमो

कार्यकर्त्ता…

सरायकेला Sanjay : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की नोटिस के खिलाफ गुरुवार को रांची में आयोजित शक्ति प्रदर्शन में जिले के सैकड़ो झामुमो कार्यकर्त्ता शामिल हुए। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान व वरीय नेता सह गम्हरिया के प्रभारी विजय महतो के नेतृत्व में सैकड़ो पार्टी कार्यकर्त्ता गुरुवार सुबह रांची रवाना हुए। जहां मोरहाबादी मैदान में आयोजित शक्ति प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले से रांची जाने वालो में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, गम्हरिया प्रभारी विजय महतो, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, बासुदेव महतो, शैलेन्द्र महतो, प्रकाश महतो, भगत महतो, जन्नत हुसैन समेत अन्य शामिल रहे।

Related posts

Jamshedpur news: कहां है शिक्षा अधिकार अधिनियम, जामदा के 14 बच्चे पढ़ाई से वंचित…

admin

Patratu News : वन्य जीवों के संरक्षण एवं वातावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से……

admin

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के सरायकेला प्रखंड इकाई का हुआ गठन, कृष्णा सिंह मुंडा बने प्रखंड अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin