June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jashedpur News: Maoists threw a paper at JMM leader's house News threatened to end the family if not demanding three lakhs ... कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jashedpur News : जेएमएम नेता के घर पर माओवादियों ने फेंका पर्चा, तीन लाख की मांग नहीं तो परिवार सहीत खत्म करने की दी धमकी … | Vananchal 24TV Live

Jashedpur News : जेएमएम नेता के घर पर माओवादियों ने फेंका पर्चा, तीन लाख की मांग नहीं तो परिवार सहीत खत्म करने की दी धमकी … | Vananchal 24TV Live
Spread the love

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे): झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता पटमदा प्रखण्ड के समरजबड़ा गांव निवासी के घर में बीती रात को माओवादी ने पर्चा फेंककर पुरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी । माओवादी पर्चा में झामुमो नेता अश्वनी महतो से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर उसे और उसके पूरे परिवार के खत्म कर देने की धमकी दी गयी है. माओवादियों का धमकी भरा पर्चा मिलते ही झामुमो नेता सीधे पटमदा थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की है. इस बीच नेता अपने घर में फेंके गये तीन पर्चा को भी थाने पर लेकर पहुंचे थे.

Advertisements

मामला थाने तक पहुंचते ही पटमदा पुलिस जांच में समरजबड़ा गांव पहुंची. इस बीच पुलिस अश्वनी महतो के घर पर भी गयी और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की. वहीं अश्वनी महतो के परिवार के लोगों ने कहा कि घर में माओवादियों का पर्चा फेंके जाने के बाद से पूरे परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. समरजबड़ा गांव पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है. पांच नवंबर की रात एक बजे रंगदारी पहुंचाने कहा गया है । वही अश्वनी महतो ने लगातार न्यूज से बातचीत में बताया कि तीन पन्ने का पर्चा में नक्सलियों ने लाल स्याही से सारी बातों को लिखी है. पहले लाइन में लिखा है कि तुम्हारा दिन खत्म हो गया है.

Advertisements

तुमने तीन जगहों पर घर बनाया है. तीन लाख रुपये दो. रुपये पहुंचाने का लोकेशन गांव के ही पुलिया को बताया गया किया है. इसके लिये 5 नवंबर की रात के एक बजे तक का समय दिया गया है. शनिवार को एसएसपी से मिलेंगे अश्वनी ने बताया कि वे शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार से मिलकर बॉडीगार्ड देने की मांग करेंगे. अश्वनी महतो ज्यादा धनी व्यक्ति नहीं हैं. बावजूद माओवादियों ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. झामुमो में वे पूर्व में प्रखंड अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे झामुमो के वरिष्ठ नेता की श्रेणी में जाने जाते हैं.

Advertisements




Related posts

रांची : विधानसभा पहुंचे प्रदेश कानूनी सलाहकार,लंबोदर महतो को सौंपा ज्ञापन…

admin

SARAIKELA :जिला विकास समन्वय समिति की हुई बैठक सम्पन्न; क़ृषि, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग, आवास योजना, कल्याण, मनरेगा एवं प्रखंड स्तरीय संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की हुई समीक्षा; संचालित निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के दिए गए निर्देश . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:मोहन बागान सुपर जाइंट के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले जमशेदपुर एफसी के डिफेंडर ने मीडिया से बात की. प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने क्या कहा, यहां जानें… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin