August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News .Arghya given to the rising sun was celebrated with great pomp in Angadra. कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची सुर्खियां

Ranchi News .उदयीमान सूर्य को दिया गया अर्घ्य अनगड़ा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ महापर्व छठ…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News .उदयीमान सूर्य को दिया गया अर्घ्य अनगड़ा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ महापर्व छठ…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अनगड़ा Arjun Kumar । 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोम को उदित मान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान प्रखंड के गेतलसूद डेम स्वर्णरेखा नदी समेत गांव के जलाशयों में भी पूजा की धूम रही.

Advertisements

छठ घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोंगों ने धने-धान्य, पुत्र, यश, ऊर्जा भगवान भास्कर से मांगा ।  बता दें कि अब छठ घाट से घर जाकर छठ व्रतियां पारण कर 36 घंटे से जारी निर्जला उपवास तोड़ेंगी. गेतलसूद अनगड़ा और गोंदली पोखर सहित अन्य क्षेत्रों में भी छठ पर्व के दौरान गजब का उत्साह देखने को मिला. छठ घाटों पर इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए स्वर्णरेखा नदी तट पर उमड़ा जनसैलाब
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया. उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापवित्र पर्व छठ संपन्न हो गया. छठ पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति में नजर आया.

Advertisements

हर ओर छठी मइया के गीत गुंजयमान रहे . प्रखंड के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्पित कर करने के लिए घाटों पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार अर्घ्य देकर भगवान भास्कर को नमन किया.

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण; संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश; निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भव्य शहर के रूप में विकसित होगा “अपना सरायकेला”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :मंत्री चम्पई सोरेन के दीर्घायु के लिए चांवरबाँधा के ग्रामीणों ने अपने ईष्ट देवता से की पार्थना।

admin